इस पोस्ट में दी गई जानकांरी हमने अपने स्टार पर रिसर्च करके इकठ्ठा की है और ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने के लिए हम सहजज है , जैसा की आप सभी जानते है की हमें किसी भी कार्य को करने के लिए एक अच्छे खासे रुपयों की आवश्यकता होती है परन्तु हमारे पास जमा पूंजी न होने के कारन हमें उस कार्य को करने में समस्या आती है इसी समस्या से राहत के लिए कुछ शासकीय बैंक, प्राइवेट बैंक और कुछ NBFC (Non-Banking Financial Company) बैंक हमें रूपये कुछ ब्याज दर पर प्रदान करती हैं जिसे हम अंग्रेजी भाषा में Loan और हिंदी भाषा में उधार लेना बोला जाता है।
Loan कितने प्रकार के होते है ? || What are the different types of loans?
जैसा की आप पहले से भली भाती जानते है की लोन कितने प्रकार के होते है फिर भी मै आपको बताना चाहूंगा की मार्केट में कई तरह के लोन दिए जाते है इसकी संख्या काम ज्यादा होती रहती है जिनमे से कुछ ये है -
[1]. FD अगेंस लोन -
इस लोन के तहत अगर बैंक में आपके पास कोई FD है और आपको तुरंत ही लोन की आवश्यकता है तो आपको उस FD का 80% लोन आपको प्रदान किया जाता है यह सुविधा अत्यंत ही सुगम है और लोन भी जल्दी मिल जाता है आमतौर पर लोन लेने के लिए कई दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है परन्तु बैंक के पास आपका पैसा पहले से ही जमा होता है जिससे बैंक निश्चिंत हो जाता है और लोन मिलने के बाद आपके FD को ब्लॉक करदिया जाता है जिससे ग्राहक उस FD को बंद न करवा पाए यदि भविष्य में यदि ग्राहक लोन का पैसा चुकाने में असमर्थ होता है तो उसका पैसा FD से ही चुकाया जाता है।
[2]. Vehicle Loan वाहन लोन -
जैसा की आप टाइप के लोन को जानते ही होंगे जैसा की नाम से ही पता चलता है की इस प्रकार का लोन किसी प्रकार के वहां को लेने के लिए बैंक द्वारा दिया जाता है इस लोन को लेने के लिए सर्वप्रथम उस वहां को जिसे आप खरीद रहे है उस कर का कोटेशन बैंक में जमा करवाना होता है साथ ही बैंक आपसे कुछ अन्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड , पैन कार्ड , अड्रेस प्रूफ के लिए बिजली का बिल या वोटर आई डी कार्ड , इसके बाद अत्यंत महत्वपूर्ण चीज़ जो बैंक यह देखती है की आप इस लोन को कैसे चुकाएंगे आपके पास कोई जॉब है या व्यवसाय बैंक इस चीज़ का फिज़िकल वेरिफिकेशन करती है साथ ही आपका 3 साल का आई . टी . आर . भी मांगती है सरे दस्तावेज लेने के बाद बैंक आपका सिविल चेक करती है की आप कही डिफाल्ट तो नहीं है कही अपने पहले लोन तो नहीं ले रखा है और लोन लिया भी है तो आप उस लोन को टाइम पर चूका तो रहे है तब जाकर बैंक आपको लोन देने के लिए तैयार होती है जब आपको लोन मिल जाता है तब आपके द्वारा लिए गए वहां को बैंक में लाना होता है बैंक आपके वहां का एक फोटो लेती है RC का फोटो लेती है की हां आपके दिए गए पैसे का वहां ही ख़रीदा है जिसे वह अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लेती है और आने वाले माह से आपकी पहली क़िस्त बैंक खाते से कटना प्रारम्भ हो जाती है और ग्राहक का यह कर्तव्य है की वह लोन किश्त समय पर दे। .
[3]. Bussiness Loan व्यवसाय लोन -
जैसा की नाम से स्पस्ट है की इस प्रकार के लोन व्यसाय करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है जो व्यक्ति व्यवसाय करना चाहता है या व्यसाय पहले से करता है ऐसा व्यक्ति को यदि पैसे की आवस्यकता होती है तो वह व्यवसाय हेतु लोन बैंक से लेता है इस लोन के लिए पहले उस व्यक्ति को अपने व्यवसाय के बारे में बैंक को बताना होता है की वह किस व्यवसाय हेतु लोन लेना चाहता है उसे प्रोफाइल बनाकर बैंक में देना होता है व्यवसाय का पूरा चुत्था उसे बैंक को बताना होता है जैसे व्यवसाय में लगने वाली मशीन, कार्य का विवरण , व्यवसाय से होने वाला फायदा एवं नुकसान और साल भर में कितना मुनाफा हो सकता है सारा कुछ बताना होता है साथ ही लोन लेने हेतु आधार कार्ड , पैन कार्ड ,आई. टी . आर . , व्यावसायिक प्रोफ़ाइल , आदि दस्तावेज देने के बाद बैंक सिविल चेक करती है उसके उपरांत उस व्यक्ति को लोन प्रदान करती है इसे ही व्यावसायिक लोन कहते है।
[4]. सुनिधि योजना के तहत लोन -
इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति कोई छोटा व्यवसाय करना चाहता है तो इस योजना के तहत बैंक उसे सर्वप्रथम 10,000 रुपयों का लोन देती है इस लोन हेतु सबसे पहले व्यक्ति को अपने कार्स्थल का फोटो अन्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड २ फोटो और इसमें आई . टी . आर . की जरुरत नहीं होती है। सारे दस्तावेजों को पास के नगरपालिका में जमा करना होता है वह से दस्तावेज सत्यापन किया जाता है और बैंक में दस्तावेज भेज दिया जाता है तब जाकर उस व्यक्ति को बैंक के माध्यम से सुचना देकर बैंक बुलाया जाता है और उसे लोन प्रदान किया जाता है तथा मासिक किश्त के बारे में समझया जाता है और यह भी बताया जाता है की अगर वह दी गई क़िस्त टाइम पर जमा करता है तो उसे अगली बार रकम बढ़ा कर दी जाएँगी जिससे अगली बार उसे 20,000 रूपये का तथा तीसरी बार 50,000 रूपये का लोन दिया जाता है।
[5]. Gold Loan गोल्ड लोन -
बैंक में दी जाने वाली सुविधाओं में सबसे ज्यादा लोन गोल्ड लोन ही है इस लोन दस्ता वेज की आवश्यकता नहीं होती क्यों की यह लोन आपके बैंक अकाउंट को स्कैन करके गोल्ड लोन का नई खता खोल्दिया जाता है तथा 12-16 % के ब्याज दर पर यह लोन दिया जाता है। आज की तारीख में जो गोल्ड का रेट है उसका 90% लोन के रूप में दिया जाता है आपको यह जानकर हैरानी होंगी की केवल गोल्ड लोन देने के लिए अलग से बैंक ओपन हो चुकी है जो केवल गोल्ड लोन की प्रदान करता है। जैसे मुथुड फायनेंस बैंक।
[6]. Personal loan पर्सनल लोन -
जैसे लोन लेने की प्रक्रिया अधिकतर लोन लेने के लिए सामान होती है वैसे ही इस प्रकार के लोन को लेने के लिए भी प्रक्रिया सामान ही है परन्तु इस लोन का मोटिव यह है की इस प्रकार से लिए गए लोन के पैसे से आप अपनी मर्ज़ी से उपयोग कर सकते है बैंक को आपको बताने की जरुरत नहीं है की आप इस पैसे का क्या करने वाले है जो लोग गोवेर्मेंट जॉब में होते है वे अधिकतर परसनल लोन ही लेते है इस लोन को लेने के लिए भी दस्तावेज सामान ही है जैसे आधारकार्ड, पैन कार्ड , आई . टी . आर . , जॉब लेटर ,जॉब आई डी कार्ड , बैंक पासबुक जिसमे सैलरी आई हो माँगा जाता है तत्पश्चात लोन देदिया जाता है एक और बात जिस बैंक में आपकी सैलरी आती है अगर उस बैंक से आप किसी भी प्रकार का लोन लेते है तो आपको लोन लेने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना होता है आपको तुरंत ही या उसी दिन लोन दे दिया जाता है। क्यों की उस बैंक के साथ आपका पुराण अकाउंट रिलेशन होता है इसलिए आपको जल्दी लोन देदिया जाता है।
[7]. Home Loan || होम लोन -
इस प्रकार में लोन का उपयोग केवल घर बनाने के लिए ही किया जा सकता है जैसे सभी प्रकार के लिए में दस्तावेज सामान होते है वैसे यह पर भी दस्ता वेज समान ही है परन्तु इसके साथ कुछ और दस्तावेज भी लगाया जाता है जैसे घर का ब्लूप्रिंट की आप कैसा घर बनाना चाहते है साथ ही उस घर को बनाने में लागत कितनी आ रही है तब उस व्यक्ति को उस लागत का 80 - 90 % दिया जाता है और जब घर बन जाता है और कुछ और काम बच जाये तब बैंक द्वारा उसी लोन में टॉप उप सुविधा होती है जिसके तहत कुछ रूपये और भी दिए जाते है। उम्मीद करता हु इस लोन के बारे में आप समझ गए होंगे।
[8]. Educational Loan || एजुकेशन लोन-
जैसा की नाम से स्पस्ट है की इस प्रकार के लोन को केवल पढाई जारी रखने के लिए दिया जाता है इस लोन के लेने के लिए अगर आपका कोई व्यवसाय नहीं है आप माध्यम वर्गीय परिवार से भी है तब भी आपको यह लोन देदिया जाता है यह लोन लेने के लिए प्रोसेस कुछ इस प्रकार है जैसे उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी को अपने महाविद्यालय के बारे बताना होता है एडमिशन पत्र , फीस का विवरण , महाविद्यालय के बैंक का खता क्रमांक आदि जानकारी दी जाती है और बैंक द्वारा यह बताया जाता है की आपकी फीस बैंक द्वारा सीधे महाविद्यालय के कहते में भेज दी जाएँगी अगर अपने अपनी फीस अपने पास से दी है तो उस फीस का स्लीप आपको बैंक में दिखाना होगा जिससे उस फीस का पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएंगे साथ ही बैंक यह भी बताता है की अगर आप किसी सेमेस्टर में बैक अति है तो उसे आपको क्लियर करना पड़ेंगे साथ ही प्रतिवर्ष आपको उत्तीर्ण होना आवश्यक है तभो आपकी फीस बैंक द्वारा भरी जाएँगी अन्यथा आपको फीस स्वयं भरनी होंगी। बैंक द्वारा यह भी बताया जाता है की बैंक आपको आपकी पूरी पढाई का पैसा देंगी तथा इस लोन को चुकाने के लिए आपको एक साल के भीतर किसी भी प्रकार का पैसा बैंक को नहि देना है परन्तु एक साल के उपरांत आपको बैंक का किश्त देना आवश्यक है बैंक आपको एक साल का समय इसलिए देती है की आप महाविद्यालय से निकलकर कोई अछि सी जॉब करे और तब आप बैंक का पैसा लौटना प्रारम्भ कर दे।
Loan कैसे ले ? || How do I get a loan?
मैंने ऊपर बताया है की लोन कितने प्रकार के होते है और साथ ही साथ यह भी बताते चला हु की लोन कैसे लिया जाता है क्या दस्तावेज की आवश्यकता होती है कृपया यह जानने के लिए आप ऊपर वाला पैराग्राफ अवश्य पढ़े धन्यवाद उम्मीद करता हु आप समझ गए होंगे।
इस पोस्ट में बताई गई साडी जानकारी मैंने अपने स्टार पर रिसर्च करके बनाया हु जो पूर्णतहः आपको लोन लेने में मदद करेंगी।

Comments
Post a Comment